फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gbd

Hapur News: ऑनलाइन टेंडिंग के नाम पर व्यक्ति से 68 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
gbd
हापुड़। साइबर ठगों ने एक प्रापर्टी डीलर से शेयर मार्केट में ऑन लाइन ट्रेडिंग के नाम पर 68 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद एसपी से मामले की शिकायत की गई। एसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धौलाना थाना क्षेत्र के ताज एनक्लेव खिचरा निवासी अतहर अंसारी मूल रूप से बनारस के निवासी हैं और पिछले करीब पंद्रह सालों से यहां रहकर प्रोपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं। एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने पहले उन्होंने एक यू ट्यूब पर एक ग्रुप आया था। उसे खोलने पर उन्हें शेयर मार्केट में मुनाफे के फ्री टिप्स मुहैया कराने की बात कही गई। उन्होंने इसकी उत्सुकता दिखाई तो कुछ लोग उनके संपर्क में फोन के माध्यम से आ गए। इन लोगों ने उन्हें शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने की बात कहते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें एक ग्रुप डी 14 स्टाॅक वेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट के नाम से ग्रुप में उसका नंबर जोड़ लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने एक आईपीओ के माध्यम से ग्रुप एडमिन और अन्य सदस्यों ने उसे विश्वास में लेकर अधिक मुनाफा का लालच देकर 68 लाख रुपये हड़प लिए और ग्रुप को बंद कर दिया। तब जाकर उसे ठगी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी साइबर क्राइम पटनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पीड़ित से संपर्क किए गए नंबरों के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed