फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gas cylinders will be tagged voting awareness sticker.

गैस सिलेंडरों पर चस्पा होगा मतदान जागरूकता का स्टीकर

Tue, 17 Jan 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 17 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinders will be tagged voting awareness sticker.
गैस सिलेंडर - फोटो : demo pic

चुनाव आयोग अब आपूर्ति विभाग के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रसोई गैस सिलेंडरों का सहारा ले रहा है। रसोई में रिफिल पहुंचाने के साथ गृहणियों को मतदान करने को जागरूक करने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन


डिलीवरी मैन को प्रत्येक भरे सिलेंडर सौंपने से पूर्व जागरूकता पोस्टर रिफिल पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। गृहणियों को चुनाव के दौरान मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने तमाम व्यवस्थाएं की हैं।
विज्ञापन


चौपाल के जरिए महिलाओं अफसरों को मतदान जागरूकता के लिए लगाया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए आपूर्ति विभाग ने मतदान जागरूकता अभियान को रसोई तक पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों के जरिए महिलाओं को जागरूक करने की तैयारी की गई है। आपूर्ति विभाग ने बीते दिनों गैस एजेंसी संचालकों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। जिसमें सिलेंडरों के जरिए गृहणियों को मतदान के कर्तव्य के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया था।

डिलीवरी हॉकर इसमें मुख्य कड़ी के रूप में सामने आ रहे हैं। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए भरे सिलेंडरों में जागरूकता पोस्टर चस्पा करने का काम शुरू किया जाएगा।


सिलेंडर सौंपने के दौरान हॉकर महिलाओं से बूथ तक आने की मौखिक अपील भी कर रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी आरएन यादव का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed