फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gas agency manager alligation

Hapur News: गैस एजेंसी प्रबंधक पर 15 लाख रुपये गबन का आरोप

Wed, 19 Jun 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
gas agency manager alligation
पिलखुवा। गैस एजेंसी प्रबंधक एवं उसके भाई व पत्नी पर 15 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए एजेंसी मालिक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के कविनगर निवासी कार्तिकेय कौशिक ने बताया कि उसकी पिलखुवा परतापुर रोड पर निर्मल गैस एजेंसी है। एजेंसी पर गाजियाबाद शास्त्री नगर महेंद्रा एनक्लेव निवासी प्रदीप साहू बतौर प्रबंधक है। प्रबंधक का भाई और पत्नी व्यावसायिक सिलिंडर खरीदकर बेचते हैं। आरोप है कि 10, 11 और 12 जून की घरेलू एवं व्यावसायिक सिलिंडरों की सप्लाई की करीब 15 लाख रुपये की धनराशि जमा नहीं कराई गई है। व्यावसायिक सिलिंडरों का भी कई माह से भुगतान नहीं किया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed