{"_id":"67d854863fe5fc87850eb702","slug":"garh-mela-road-construction-hapur-news-c-135-1-hpr1005-121584-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 11.80 करोड़ से गढ़-गंगा मेला रोड का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 11.80 करोड़ से गढ़-गंगा मेला रोड का होगा चौड़ीकरण
Mon, 17 Mar 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Mar 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गंगा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के लिए लोक निर्माण विभाग मेला रोड का चौड़ीकरण कराने जा रहा है। 11.80 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग सड़क का चौड़ीकरण कराएगा। इसके बनने से श्रद्धालुओं की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हर साल अक्तूबर के अंत से लेकर नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन होता है। इसमें 20 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। मेला मार्ग पर जाने के लिए श्रद्धालु इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। मेले से वापस लौटते समय जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निस्तारण के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क का चौड़ीकरण कराने का निर्णय लिया है। वर्तमान में यह पांच किलोमीटर लंबा एकल मार्ग है। लोक निर्माण विभाग मई में नक्का कुआं से लेकर लठीरा तक सड़क का चौड़ीकरण कराएगा। इसके निर्माण में 11.80 करोड़ की लागत आएगी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सड़क के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराएंगे। सड़क का चौड़ीकरण होने से मेले के दौरान लगने वाले जाम की समस्या का समाधान कराने का प्रयास है।
विज्ञापन
-- --
मेला रोड का निर्माण जरूरी--
वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से जिले में धर्मार्थ योजना के अंतर्गत गढ़ गंगा मेला रोड का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा। साथ ही सड़क का निर्माण होने के बाद पांच साल तक मरम्मत कार्य भी संबंधित फर्म को ही करने होंगे।
-- -- -- -- -- -- --
शुभम

मेला रोड का निर्माण जरूरी