{"_id":"6b00623d4bf7df73660e021a","slug":"garh-ganga-mela-six-people-from-uttarakhand-found-in-an-unconscious-state-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रात में पी चाय': गढ़ गंगा मेले में छह लोग बेहोश मिले, सभी मेरठ रेफर; होश आने पर एक व्यक्ति ने बताया सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रात में पी चाय': गढ़ गंगा मेले में छह लोग बेहोश मिले, सभी मेरठ रेफर; होश आने पर एक व्यक्ति ने बताया सब कुछ
Fri, 20 Nov 2026 08:38 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:38 PM IST
सार
गढ़ गंगा मेले में उत्तराखंड के छह लोग बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया। होश आने पर एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने रात में चाय पी थी।
विज्ञापन
गढ़ गंगा मेला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में शुक्रवार को उत्तराखंड के छह व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिले। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जफरपुर निवासी राजेश बक्शी, पार्वती निवासी दिनेशपुर, पानमती, नारायण राय, बढै़य्सा, कंचल मंडले निवासी उत्तराखंड कार्तिक पूर्णिमा मेले में गंगा स्नान के लिए आए थे। जो मेला स्थल के निकट बेहोशी की हालत में मिले।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद कुछ होश में आने पर राजेश ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात उन्हें एक व्यक्ति मिला था। जिसने उन्हें फ्री में चाय पिलाई थी। संभवत: चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। वह, इससे अधिक जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि घटना के बारे में पीड़िता सही ढंग से जानकारी दे सकेंगे। उपचार के बाद उनसे पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
