{"_id":"678bdc42cc3d0d030e0b0240","slug":"ganna-ayukt-hapur-news-c-306-1-gha1001-112134-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गन्ने के साथ सहफसली खेती से लाभ उठाएं किसान - डॉ. विरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गन्ने के साथ सहफसली खेती से लाभ उठाएं किसान - डॉ. विरेंद्र
Sat, 18 Jan 2025 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। कृषि मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किसानों से अनुरोध किया कि गन्ने के साथ सहफसली खेती कर अतिरिक्त लाभ कमाएं। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि किसानों को गन्ने के साथ सह फसली खेती के लिए जागरूक करें।
भ्रमण एवं निरीक्षण के लिए आए कृषि मंत्रालय भारत सरकार में निदेशक डा. वीरेंद्र सिंह ने गन्ने के साथ सहफसली खेतों के निरीक्षण में किसानों से अनुरोध किया कि गन्ने के साथ सहफसली खेती जरूर करें। इससे उनकी अतिरिक्त आमदनी होगी। वहीं, शरद कालीन गन्ने के साथ सरसों के खेतों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सिंभावली क्षेत्र के बक्सर गांव के किसान जगदीश चंद के खेतों में गन्ने के साथ वहां पास में लगी सरसों की फसल देखी। ड्रिप विधि से की गई गन्ने की फसल सिंचाई को देखकर उत्साहित हो गए। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गन्ने के साथ सहफसली खेती के प्रति ज्यादा से ज्यादा किसानों को जागरूक करें और इसके लाभ के बारे में बताएं।