फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganja smuggler arrested

Hapur News: आठ लाख का गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
ganja smuggler arrested
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस ने आठ लाख रुपये कीमत का 70 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गांजे समेत एक कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर मेरठ रोड पर दौताई नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान गढ़ की तरफ से आ रही एक कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रुकवा लिया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी समेत पीछे की सीटों पर पैकेट में बंद 70 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये हैं। आरोपी ने अपना नाम अमन निवासी मोहल्ला श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ बताया है। जो अलीगढ़ से गांजा लेकर मेरठ जा रहा था। आरोपी ने बताया कि दूसरी कार में उसके दो अन्य साथी भी थे। जो पुलिस को देखकर वापस भाग निकले। टीम ने दोनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
सीओ ने बताया कि अमन काफी समय से गांजा तस्करी से जुड़ा है। जो वर्ष 2022 में थाना पिलखुवा और सेक्टर 24 नोएडा से पहले भी तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed