फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   gangster on three accused

Hapur News: तीन बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
gangster on three accused
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने वाहन लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर निवासी अर्जुन सिंह, गौरव निवासी गांव नाईपुरा जनपद अमरोहा और गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर निवासी संजय गिरोह बनाकर अपराध करते हैं। तीनों आरोपी वाहन लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ गढ़ कोतवाली, बहादुरगढ़ और गजरौला समेत अन्य थानों में विभिन्न मुकदमे भी दर्ज हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीनों के खिलाफ बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मंगलवार को बहादुरगढ़ पुलिस ने सूचना के आधार पर राजीव नगर निवासी संजय को गांव सिकंदरपुर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed