{"_id":"64b171abacb52ca14c097bd4","slug":"ganga-water-level-decreases-hapur-news-c-306-1-gha1001-235-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 19 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 19 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर
Fri, 14 Jul 2023 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 14 Jul 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज में कमी और बारिश रुकने के कारण गढ़ गंगा खादर क्षेत्र के ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है। शुक्रवार की सुबह स्थिर रहने के बाद शाम तक जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सता रही है।
सोमवार को ब्रजघाट गंगा का जलस्तर 198.09 मीटर(समुंद्र तल से) था। जो मंगलवार को बढ़कर 198.40 मीटर, बुधवार को 198.62 मीटर और बृहस्पतिवार की देर शाम 198.75 मीटर के निशान तक पहुंच गया था। जिससे बाढ़ का निशान केवल 58 सेंटीमीटर दूर रह गया। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार शुक्रवार की सुबह जलस्तर 198.74 मीटर था, जो शाम तक गिरकर 198.56 मीटर तक पहुंच गया है। जिसके चलते ग्रामीणों और प्रशासन ने कुछ राहत महसूस की है। लेकिन अभी भी कुछ गांवों के निचले जंगल में पानी भरा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने जारी किया नंबर
जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव और बाढ़ की संभावना के चलते बाढ़ चौकियां पूरी तरह सक्रिय हैं। जो तहसील मुख्यालय मे बने कंट्रोल रूम को हर घंटे सूचना दे रहे हैं। बाढ़ अथवा आपदा की स्थिति में कंट्रोल रूम के नंबर 9454416782 पर संपर्क किया जा सकता है।