फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganga water increase

Hapur News: यलो अलर्ट से छह सेंटीमीटर दूर गंगा का जलस्तर

Tue, 01 Jul 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
ganga water increase
गढ़मुक्तेश्वर। उत्तराखंड के पहाड़ों में हो रही झमाझम बारिश और बादल फटने के कारण गंगा नदी के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी होने से यलो अलर्ट वाला निशान अब महज छह सेंटीमीटर दूर रह गया है, जिससे हजारों परिवारों को बाढ़ आने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


मानसून का आगमन होते ही उत्तराखंड के पहाड़ों में झमाझम बारिश होने के साथ ही अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बादल फटने की घटना भी हो रही है। जिससे जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी होने पर गंगा नदी में लगातार उफान बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा पहाड़ों पर बने बांधों में पानी की मात्रा बढ़ने के कारण बिजनौर बैराज से पानी छोड़ने का सिलसिला भी एक सप्ताह से निरंतर जारी चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को छोड़े गए दो लाख क्यूसिक पानी के बाद मंगलवार को भी 66 हजार क्यूसिक पानी रिलीज किया गया है, जिससे बुधवार की दोपहर तक आने से गढ़ ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण गंगा में उफान बढ़ने से खादर क्षेत्र के एक दर्जन से भी अधिक गांवों में रहने वाले हजारों परिवारों को बाढ़ आने की आशंका का डर सता रहा है। केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी आबाद आलम का कहना है कि पहाड़ों में बारिश होने का सिलसिला न थमने से गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिससे गढ़ ब्रजघाट का जलस्तर 198.75 मीटर वाले यलो अलर्ट के निशान से अब महज छह सेंटीमीटर दूर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--फसलों में बर्बादी होने से पशुओं के चारे की किल्लत बढ़ती जा रही

गंगा में उफान बढ़ने के कारण तटीय क्षेत्र वाले निचले जंगल में उग रहीं मौसमी फल सब्जी समेत हरे चारे वाली हजारों बीघा फसलों में बड़े स्तर पर बर्बादी हो रही है, जिससे किसानों के सामने अपने पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करने में खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। प्रधान टीकम सिंह का कहना है कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से निचले जंगल में उग रहीं फसलों में बर्बादी के कारण पशुओं के चारे की किल्लत अभी से रूलाने लगी है।
इन गांवों में बनाई गई है बाढ़ राहत चौकियां

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को लेकर जहां खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोग परेशान है वहां प्रशासन के अधिकारी भी निरंतर पानी पर निगाह रखे हुए है। गंगा के जलस्तर के बाद कटान शुरू होने पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा खादर क्षेत्र के गांव गड़ावली, लठीरा, नयाबांस, आरकपुर, बख्तावरपुर, रामपुर न्यामतपुर, कुदैनी मंढैया, काकाठेर मंढैया, रामसिंह मंढैया में बाढ़ राहत चौकियां बनाई गई है। ताकि बाढ़ आने के दौरान तत्काल प्रभाव में लोगों को राहत दी जा सकें।


--राहत चौकियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई
एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर हल्का लेखपाल और राजस्व टीम के माध्यम से नजर रखने के साथ ही राहत चौकियों को पूरी तरह सतर्क रहने की हिदायत भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed