{"_id":"576ea2734f1c1bb40cb492f8","slug":"ganga-started-sinking-of-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे के खेत डूबने शुरू, गांवों पर मंडराया खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे के खेत डूबने शुरू, गांवों पर मंडराया खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 25 Jun 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से खादर में बढ़ी बेचैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों की बारिश से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इससे गंगा किनारे कटान शुरू हो गया है। किसानों के लहलहाते खेत जलधारा में समा रहे हैं, इससे किसानों में बेचैनी बढ़ रही है।
विज्ञापन
बता दें कि गंगा का जलस्तर अभी से किनारों पर तेजी से कटान कर रहा है। 24 घंटों के भीतर ब्रजघाट गंगा के जल स्तर में 60 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
इससे खादर क्षेत्र में बसे लठीरा, गड़ावली, नयाबांस, आरकपुर, शाकरपुर, रामपुर न्यामतपुर, इनायतपुर, अब्दुल्लापुर समेत दो दर्जन से भी अधिक गांवों के हजारों परिवारों में बाढ़ की आशंका से बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
तेज बहाव के चलते गंगा के आसपास के जंगल में बड़े स्तर पर भूमि का कटान होने लगा है। इससे फसलें कटान के साथ जलधारा में समा रही हैं। निचले जंगल में जलभराव होने पर फसलें बर्बाद होने के साथ ही बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान खजान सिंह, नौबत सिंह, मेवराम, निहाल सिंह का कहना है कि जल स्तर में बढ़ोतरी होने से गंगा नदी चौतरफा नुकसान पहुंचा रही है।
केंद्रीय जल आयोग के गेज अधिकारी संत कुमार का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश होने से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में 60 सेंटीमीटर से भी अधिक की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़कर समुद्रतल से 197.240 मीटर के निशान पर पहुंच गया है। अभी जल स्तर का बढ़ना जारी है।