{"_id":"678d26062449646b460016c4","slug":"ganga-expressway-work-will-be-completed-in-hapur-area-by-may-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119374-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मई तक हापुड़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का काम होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मई तक हापुड़ क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का काम होगा पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में एक बार फिर तेजी आई है। मई तक हापुड़ जिले में 40 किलोमीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे का 70 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूरा करने का दावा किया जा रहा है। वहीं बिजौली और सिंभावली क्षेत्र में टोल रैंप बनाया जाएगा। दूरी के हिसाब से टोल की दरें निर्धारित होंगी।
गंगा एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था आईआरबी इंफ्रा का पूरा जोर पुलों और एक्सप्रेसवे के उतार चढ़ाव के निर्माण पर है। किठौर रोड पर अटौला के पास पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा अटौला और सिंभावली में उतार चढ़ाव बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि यहां 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा पुल के दोनों तरफ उतार चढ़ाव के लिए मिट्टी डालकर सड़क बनाने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। गंगा के पुल की बात करें तो 70 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया गया है।
स्थानीय लोगों की सहूलियत का रखा जा रहा ध्यान--
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण इस महाकुंभ से पहले किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसका निर्माण समय पर नहीं हो पाया। लेकिन अब अधिकारियों की मंशा है कि इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिल सके। इसके लिए सर्विस रोड और उतार चढ़ाव का निर्माण जल्दी से जल्दी पूरा करने के प्रयास किया जा रहा हैं। खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे-334 पर बन रहे इंटरचेंज का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
सिंभावली में उतार चढ़ाव पर बनेंगे टोल रैंप--
एक्सप्रेसवे पर मुख्य रूप से एक टोल प्लाजा बिजौली के पास गांव खड़ख़ड़ी में एक साइड में बनाया जाएगा। जबकि सिंभावली में उतार चढ़ाव पर टोल रैंप बनाया जाएगा। ऐसे में इस पर सफर करने वाले स्थानीय लोगों को दूरी के हिसाब से टोल चुकाना होगा। हालांकि अभी दरों का निर्धारण नहीं हुआ है।
कोट -
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य कुंभ-2025 से पहले तैयार किया जाना था, लेकिन बारिश और कुछ अन्य कारणों से निर्माण पिछड़ गया। लेकिन अब मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे को 12 पैकेज में विभाजित कर निर्माण कार्य शुरू किया है। कुल 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर हापुड़ जिले के 40 किलोमीटर क्षेत्र को मई माह पूरा कर लिया जाएगा। - नारायण गुप्ता, जीएम, आईआरबी इंफ्रा।
गंगा एक्सप्रेसवे की कार्यदायी संस्था आईआरबी इंफ्रा का पूरा जोर पुलों और एक्सप्रेसवे के उतार चढ़ाव के निर्माण पर है। किठौर रोड पर अटौला के पास पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा अटौला और सिंभावली में उतार चढ़ाव बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि यहां 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा पुल के दोनों तरफ उतार चढ़ाव के लिए मिट्टी डालकर सड़क बनाने का कार्य भी तेज कर दिया गया है। गंगा के पुल की बात करें तो 70 फीसदी निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सहूलियत का रखा जा रहा ध्यान
गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण इस महाकुंभ से पहले किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसका निर्माण समय पर नहीं हो पाया। लेकिन अब अधिकारियों की मंशा है कि इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिल सके। इसके लिए सर्विस रोड और उतार चढ़ाव का निर्माण जल्दी से जल्दी पूरा करने के प्रयास किया जा रहा हैं। खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे-334 पर बन रहे इंटरचेंज का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
सिंभावली में उतार चढ़ाव पर बनेंगे टोल रैंप