फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ganga expressway

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज हुए काम, 10 किमी सड़क बनकर तैयार

Thu, 04 Apr 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 04 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
ganga expressway
हापुड़। प्रयागराज में अगले वर्ष लगने वाले कुंभ मेले से पहले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होना है। ऐसे में कार्यदायी संस्था द्वारा भी तेजी से काम किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा मेरठ जनपद के बिजौली गांव से से सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 10 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही यहा इंटरचेंज भी आकार लेने लगा है और मिट्टी का भराव भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे का मेरठ और हापुड़ जनपद में करीब 60 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। खरखौदा के गांव बिजौली से शुरू हो रहे एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क के 10 किमी लंबे भाग को गांव भधौली, अटौला और गोविंदपुरी के जंगल तक बना लिया गया है। वहीं, 10 किमी लंबी अन्य सड़क का काम अंतिम चरण में है। इसके अलावा अन्य हिस्से पर गिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। वहीं, बिजौली इंटरचेंज भी आकार लेने लगा है। हाईवे - 334 पर ओवरब्रिज पर पिलर और स्लैप डालने का कार्य तेज कर दिया गया है। यहां आसपास मिट्टी भराव का कार्य पूरा हो चुका है। उतार चढ़ाव पर मिट्टी डाली जा रही है।
विज्ञापन


काली नदी पर भी पुल बनकर हुए तैयार-

गांव अतराडा में काली नदी के ऊपर पुल बनकर तैयार हो चुका है। ऐसे ही गांव अटौला में भी बड़ा पुल बनाने का कार्य अंतिम दौर में है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन आधिकारिक रूप से भले ही शुरू न हो, लेकिन आसपास के क्षेत्र के लोग इसका प्रयोग कर सकेंगे और उन्हें सहूलियत मिलेगी।ट
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर पर लगेंगे पौधे
एक्सप्रेसवे के मध्य में बने डिवाइडर के बीच में छोटे पौधे और फुलवारी लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फुलवारी लगाने का टेंडर भी एक कंपनी को दिया गया है। कंपनी ने सहारनपुर की बड़ी नर्सरी को आर्डर भी दे दिया है।

कोट -

कार्यदायी संस्था एलएंडटी के प्रशासनिक अधिकारी नारायण गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार एक्सप्रेसवे का काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed