{"_id":"63fa42315c1d3a79640a6c44","slug":"ganga-express-way-bridge-construction-start-hapur-news-c-30-1-39974-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शंकरटीला से शुरू हुआ गंगा पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शंकरटीला से शुरू हुआ गंगा पुल का निर्माण
विज्ञापन
हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अब रफ्तार पकड़ रहा है। एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी के भराव के साथ सीमेंटेड सब बेस का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, सबसे महत्वपूर्ण हिस्से गढ़ गंगा पुल का निर्माण भी शुरू हो गया है। एलएनटी द्वारा गंगा खादर के गांव शंकराटीला से इसका निर्माण शुरू किया है। गंगा में पिलर के निर्माण के लिए आधुनिक बड़ी मशीनों को लगाया गया है। गांव शंकरटीला से गंगा पार के गांव पिपलौती खुर्द तक 960 मीटर तक पुल बनेगा। जिसमें करीब पांच सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। मेरठ के बिजौली गांव से शुरू हुआ गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़ के 29 गांवों से गुजर रहा है। मेरठ और हापुड़ जिले में सीमेंटेड सब बेस का निर्माण तेजी से जारी है। मिट्टी के भराव का कार्य 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ सबसे महत्वपूर्ण हिस्से गंगा के पुल के निर्माण अब शुरू हो गया है। आईआरबी और एलएनटी के विशेषज्ञ इंजीनियर्स की टीम गंगा के घाट पर डेरा डाला हुआ है और निर्माण की प्रगति पर ध्यान दे रहे हैं। गढ़ क्षेत्र के शंकरटीला से इसका निर्माण शुरू किया गया है। गांव शंकरटीला से पार तक करीब एक किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्माण में करीब पांच सौ करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
दोनों किनारों के बीच में 16 पिलर बनेंगे
हाल ही में गंगा पर एक पुल बहने की स्थिति को देखते हुए इस पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से रिटेयरिंग वॉल के साथ बनाया जा रहा है। निर्माण में चीन की मशीनों को लगाया गया है। निर्माण देख रहे सिविल इंजीनियर भरत सिंह ने बताया कि गंगा के दोनों किनारों के बीच कुल 16 स्थानों पर पिलर बनाए जाएंगे। दो पिलरों के बीच की दूरी 60 मीटर की होगी। जल्दी ही इस पुल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
सिंभावली में रेलवे लाइन के ऊपर बनेगा फ्लाईओवर -
जिले में गंगा एक्सप्रेसवे सिंभावली में रेलवे लाइन को पार करेगा। अधिकारियों ने इस फ्लाईओवर के निर्माण की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। करीब 90 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण भी गंगा पुल के साथ ही पूरा किए जाने की योजना है। मेरठ से प्रयागराज तक की बात करें तो प्रदेश भर में इस एक्सप्रेसवे पर 26 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
छह लेन होगा पुल, तैयारियां शुरू
एलएनटी के प्रबंधक नारायण गुप्ता ने बताया कि गंगा पर बनने वाला पुल छह लेन का होगा। इसकी तकनीक पूरी तरह से आधुनिक होगी। इसका डिजाइन तैयार हो गया है। विशेषज्ञों की टीम इसके निर्माण में जुटी है। गंगा एक्सप्रेस वे का यह पुल जिले का सबसे बड़ा पुल होगा।