फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Gallbladder stone patients increased

Hapur News: गॉल ब्लैडर में पथरी के मरीज बढ़े, सरकारी अस्पतालों में सर्जन नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gallbladder stone patients increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) में पथरी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले महीने प्राइवेट अस्पतालों में ऐसे करीब 70 मरीजों ने सर्जरी कराई है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में सर्जन ही नहीं हैं। सिर्फ जिला अस्पताल में ही एक सर्जन हैं। ऐसे में गरीब मरीजों की जान आफत में है, क्योंकि निजी अस्पतालों में ऑपरेशन का 50 हजार से एक लाख रुपये खर्च आ रहा है। हापुड़ को जिला बने 11 साल बीत गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं का अब तक विस्तार नहीं हो सका है। छह सीएचसी बिना सर्जन चलाई जा रही हैं, इनमें करीब डेढ़ साल से ऑपरेशन तक नहीं हुए हैं। धौलाना सीएचसी के सर्जन को भी जिला अस्पताल से अटैच कर दिया है।
गलत खानपान और अन्य कारणों से इन दिनों 35 साल से अधिक आयु वाले लोगों की पित्त की थैली में पथरी की समस्या बढ़ गई है। दूसरे अंगों में भी पथरी के मामलों में इजाफा हुआ है। गॉल ब्लैडर की पथरी होने पर असहनीय दर्द से लोगों की जान निकल रही है लेकिन, सरकारी अस्पतालों में उन्हें सुविधा के नाम पर सिर्फ दर्द निवारक दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑपरेशन तो किए जा रहे हैं, लेकिन आधुनिक पद्धति से यहां की व्यवस्थाएं काफी दूर हैं। दूरबीन से ऑपरेशन की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस अस्पताल में सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड मशीन तो दूर अच्छी गुणवत्ता की एक्सरे मशीन तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed