{"_id":"576d649f4f1c1b0f32b48e17","slug":"free-transformers-failed-plan-to-carry","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शुल्क ट्रांसफार्मर ढोने की योजना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शुल्क ट्रांसफार्मर ढोने की योजना फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में फुंके ट्रांसफार्मर की ढुलाई नि:शुल्क कराने के निर्देश को ठेकेदार ठेंगा दिखा रहे हैं। आरोप है कि बिना सुविधा शुल्क के ट्रांसफार्मर की बदली नहीं की जाती। हसनपुर के ग्रामीणों ने इस मामले में डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर ग्रामीणों को गांव से पैसे उगाह कर वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार बिना सुविधा शुल्क के ट्रांसफार्मर नहीं देते। जिसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से भी की गई है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता पर निगम अफसरों ने टेंडर छोड़कर देहात में फुंकने वाले ट्रांसफार्मर की 48 घंटे के अंदर बदली के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए थे। इस सुविधा का ग्रामीणों से कोई शुल्क भी नहीं लिया जाना निश्चित किया था। बशर्ते ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं का बिल जमा होना चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ट्रांसफार्मर की बदली के लिए स्टोर पहुंचे हसनपुर के ग्रामीणों से ठेकेदार ने इस सुविधा के लिए 600 रुपये की मांग कर डाली। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर मुहैया नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर जल्द ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की है। अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि फुंके ट्रांसफार्मर की बदली के लिए ग्रामीणों से कोई शुल्क नहीं लिया जा सकता है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।