फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of five lakh rupees

Hapur News: प्लाट दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पे

Mon, 01 Jul 2024 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Jul 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
fraud of five lakh rupees
सिंभावली। गांव वैठ निवासी महिला से दो लोगों ने प्लॉट दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी पक्ष ने जानलेवा कर मां-बेटी को घायल भी कर दिया।
विज्ञापन


महिला कमरजहां ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही रहने वाले दो युवकों को उसने प्लॉट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये दिलवाए दिए थे। लेकिन किसी कारण से प्लाट खरीदने को लेकर दोनों पक्ष सहमत नहीं हुए। जिसके चलते उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे। कई बार तकादा करने पर आरोपी आनाकानी करते रहे। इसे लेकर 30 जून को गांव में पंचायत हुई। जिसमें उसे और उसकी बेटी को भी बुलाया गया। पंचायत में उसने अपना पक्ष रखा, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। वहीं आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों आरोपियों और उनके साथियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे और उसकी बेटी को घायल कर दिया। जिससे वह दोनों बेहोश हो गईं, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीडि़ता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed