फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 7.88 lakh rupees

Hapur News: साइबर ठगों ने अलग-अलग मामलों में तीन लोगों से 7.88 लाख ठगे

Sat, 22 Feb 2025 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 22 Feb 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
fraud of 7.88 lakh rupees
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती समेत अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने तीन लोगों को ठगी का शिकार बनाया। आरोपियों ने टेलीग्राम एप पर टास्क पूरा करने, शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर और ऑनलाइन फ्रॉड से 7.88 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने तीनों मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पहले मामले में मोहल्ला देवलोक कॉलोनी निवासी चारु भारद्वाज ने बताया कि 25 जनवरी को साइबर ठगों ने टेलीग्राम एप पर टास्क पूरा करने का झांसा देकर उनसे आईएमपीएस से 4.28 लाख व यूपीआई के माध्यम से दस हजार रुपये ठग लिए। इस धनराशि का लेनदेन उनके खाते से हुआ था।
विज्ञापन


दूसरे मामले में बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास निवासी मोहम्मद फुरकान ने बताया कि 11 अप्रैल 2024 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें शेयर बाजार में दो लाख रुपये निवेश कर 65 हजार रुपये के मुनाफे का झांसा दिया था। व्यक्ति की बातों में आकर उन्हें दो लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए थे। इसके बाद उन्होंने व्यक्ति से 2.60 लाख रुपये वापस मांगे तो उसने जमा की गई रकम से 25 प्रतिशत यानि 65 हजार रुपये की मांग की थी। यह रकम न देने पर व्यक्ति ने उन्हें उनकी धनराशि न देने की बात कही थी। उन्होंने 50 हजार रुपये की धनराशि उनके बताए खाते में भेज दी। इसके बाद भी आरोपी ने उनकी 2.60 की रकम वापस नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य मामले में मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी पुलकित अग्रवाल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 13 अगस्त 2024 को साइबर ठगों ने उनके खाते से 35 हजार रुपये यूपीआई के व 65 हजार रुपये आईएमपीएस के माध्यम से निकाल लिए थे। रुपये ट्रांजेक्शन के सभी कागजात उन्होंने प्रार्थना पत्र के साथ सलंग्न किए हैं।


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों मामलों में साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मोबाइल नंबरों के माध्यम से साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



नितिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed