फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 4.39 lakh rupees

Hapur News: सउदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.39 लाख हड़पे

Thu, 08 Feb 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 08 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
fraud of 4.39 lakh rupees
हापुड़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर निवासी एक व्यक्ति व परिचित से पिता-पुत्र व एजेंट ने सउदी अरब में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 4.39 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र व एजेंट के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला रफीकनगर निवासी महताब ने बताया कि करीब आठ माह पहले उसका रिश्तेदार आशिक अली निवासी मुज्जफरनगर उसके घर आया था। उसने बताया कि उसका पुत्र नसीम सउदी अरब में रहकर लोगों का पासपोर्ट व वीजा तैयार कराकर नौकरी भी लगवाता है। आशिक अली के झांसे में आकर पीड़ित ने नसीम से बात की। उसने बताया कि वह उसकी सउदी अरब में नौकरी लगवा देगा और इसकी एवज में 2.20 लाख रुपये की मांग की। आरोपी पिता-पुत्र पर भरोसा कर उसने 25 दिसंबर 2022 को 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अपने परिचित जिला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्ला मजीदनगर निवासी शाहनवाज से आरोपी आशिक अली की मुलाकात कराई। आशिक अली ने शाहनवाज की बात भी अपने पुत्र नसीम से कराकर शाहनवाज की नौकरी लगवाने की एवज में उससे 3.95 लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने एक एजेंट अतीक से साज कर पीड़ित व शाहनवाज का पासपोर्ट व वीजा भी बनवा दिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर दो साल की अवधि के लिए दोनों को सउदी अरब भिजवा दिया। जहां दोनों ने पांच माह तक नाई की दुकान पर नौकरी की। लेकिन, उन्हें वेतन नहीं मिला। इसके बाद नसीम ने दोनों को वापस घर भिजवा दिया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आशिक अली, नसीम व अतीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed