{"_id":"66366c8910a11a415e0b4554","slug":"fraud-of-40-thousand-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-106592-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धोखाधड़ी कर मकान मालिक से हड़पे 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धोखाधड़ी कर मकान मालिक से हड़पे 40 हजार
Sat, 04 May 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 04 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। गांव रझैडा निवासी महेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसका एक मकान सिंभावली में हरोड़ा मोड़ पर बना हुआ है। करीब पांच महीने पहले गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने उससे रहने के लिए मकान किराए पर लिया था। जिसने बताया कि वह क्षेत्र में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने के लिए आया है। ऑटो खरीदने के लिए उसने बैंक शाखा में ऋण के लिए आवेदन करने की बात भी कही। जिसके लिए आरोपी ने फाइल चार्ज समेत अन्य खर्च के नाम पर उससे 40 हजार रुपये उधार मांगे। इसके अलावा आरोपी ने उसके किराए का भी पैसा नहीं दिया। जिसके बाद आरोपी 22 अप्रैल को कमरे का ताला लगाकर अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर वहां से चला गया। पीड़ित ने आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर सिंभावली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि तहरीर के आधार पर सिंभावली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।