फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 27 lakh rupees only

Hapur News: मॉडल शॉप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर 27 लाख हड़पे

Tue, 11 Jul 2023 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Jul 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
fraud of 27 lakh rupees only
गढ़मुक्तेश्वर। मॉडल शॉप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर महिला से 27 लाख रुपये हड़प लिए। वहीं फर्जी प्राधिकार पत्र बनाकर दे दिया। महिला ने न्यायालय के आदेश पर तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जनपद गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 34 निवासी सारिका यादव ने बताया कि वह मूल रूप से सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैडा की रहने वाली है। दिल्ली रोहिणी निवासी विशाल यादव, मुकेश यादव और उसके परिवार से उनकी पुरानी जान पहचान है। जिसके चलते वह विशाल और उसके परिजनों पर काफी विश्वास करती थी। आरोपियों का गढ़ क्षेत्र के गांव नैनापुर गामडी में स्थित एक फार्म हाउस पर आना-जाना था। फरवरी 2019 में आरोपियों ने उसे फार्म हाउस पर बुलाया, जहां आरोपियों ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकानों और मॉडल शॉप की टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। वह लोग उसे दिल्ली में मॉडल शॉप का लाइसेंस दिला सकते हैं। जिसके 25 लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर उसने तीन बार में 25 लाख रुपये और अपने फोटो समेत अन्य दस्तावेज उन्हें दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी टेंडर न होने पर शिकायत की, तो आरोपी लगातार उसे आश्वासन देते रहेे। दबाव बनाने पर आरोपी पक्ष ने दिसंबर 2020 में उसे 25 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। जिसके चलते उसने आरोपियों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर न्यायालय में वाद दायर कर दिया। जिसका पता चलने पर आरोपी एक बार फिर उसके पास पहुंचे, जिन्होंने आबकारी विभाग का प्राधिकार पत्र उसे दे दिया। जिसके लिए आरोपियों ने पांच लाख रुपये मांगे, जिनमें से दो लाख रुपये भी उसने दे दिए। लेकिन जांच कराने पर प्राधिकार पत्र फर्जी निकला। जिसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर विशाल यादव, मुकेश, मधु, प्रियंका, सारिका, अतुल, अजय, सर्वेश निवासी रोहिणी दिल्ली समेत मनोज सैनी निवासी जयपुर के खिलाफ धोखाधड़ी, अभद्रता, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed