{"_id":"68bc6147b5fc3937f804989f","slug":"fraud-of-235-lakh-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-117223-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 2.35 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 2.35 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप
Sat, 06 Sep 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला महासचिव ने संगठन के कार्यकर्ता पर कंपनी में निवेश कराकर तीन साल में रुपया दोगुना करने का झांसा देकर दो लाख 35 हजार रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अफसाना ने तहरीर देते हुए बताया कि वह सपा में महिला सभा की जिला महासचिव हैं और अपने वार्ड से सभासद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। सीओ कार्यालय के सामने जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर होने वाली बैठक के दौरान करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात फ्रीगंज रोड हापुड़ निवासी संगठन के कार्यकर्ता से हुई। आरोपी ने बताया कि उसने नोएडा की कंपनी ज्वाइन की हुई है। इसमें निवेश करने पर तीन साल में धन दोगुना कर वापस किया जाता है। वहीं, निवेश करने के एक साल के अंदर की प्रतिमाह मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है। उसने भी कंपनी में निवेश किया गया है। आरोपी के झांसे में आकर उन्होंने उसे दो लाख 35 हजार रुपये दे दिए। महिला का कहना है कि एक साल से भी अधिक समय होने के बाद भी उसे रुपये वापस नहीं मिले। उन्होंने 23 अगस्त को आरोपी के मोबाइल पर कॉल कर रुपये वापस मांगे। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।