फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 2.13 lakh

Hapur News: सेल्समैन पर 2.13 लाख गबन का आरोप

Mon, 29 Jan 2024 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 29 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
fraud of 2.13 lakh
पिलखुवा। अचपलगढ़ी स्थित शराब ठेके के सेल्समैन के खिलाफ ठेका स्वामी ने 2.13 लाख रुपये गबन का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा के गांव भंगेल निवासी शशीकांत गुप्ता ने बताया कि उसका अचपलगढ़ी गांव में अंग्रेजी शराब का ठेका है, जिस पर इसी गांव का नीतू पोसवाल सेल्समैन था। आरोप है कि सेल्समैन ने ठेके के हिसाब में करीब 2.13 लाख का गबन कर लिया। रुपये मांगने पर जाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि अचपल गढ़ी निवासी नीतू पोसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed