फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 18.6 lakh rupees

Hapur News: दवा फैक्टरी लगाने का झांसा देकर 18.6 लाख हड़पे

Fri, 27 Dec 2024 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 27 Dec 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
fraud of 18.6 lakh rupees
गढ़मुक्तेश्वर। दवा फैक्टरी लगाने का झांसा देकर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी युवकों से परिचितों ने ही 18.6 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी आकाश ने पत्र में उल्लेख किया है कि उनकी और उनके साथी सतवीर की बहादुरगढ़ निवासी कुछ लोगों से अच्छी जान पहचान है। जिन्होंने कुछ समय पहले डहरा कुटी पर दवा और सीरिंज बनाने की फैक्टरी लगाने के बारे में उनसे वार्ता की। आरोपियों ने बताया कि फैक्टरी के लिए दो करोड़ रुपये से अधिक की रकम चाहिए, जिसमें साझेदारी करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा आरोपियों ने दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह आरोपियों के झांसे में आ गए। उन्होंने आरोपियों को नकद और उनके बैंक खातों में 18 लाख 60 हजार रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद उन्होंने आरोपियों से फैक्टरी के संबंध में जानकारी ली, तो उन्होंने डहरा कुटी में अधूरा निर्माण कार्य दिखाया, जिसके बारे में बताया गया कि रुपये की किल्लत से काम रूका हुआ है। लंबी अवधि बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ, तो उन्होंने आरोपियों से अपनी धनराशि लौटाने के लिए कहा। पीड़ित का कहना है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण उन्हें एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी। थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed