{"_id":"6797c10c6b544b0d590d2a1e","slug":"fraud-of-13-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119675-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धोखाधड़ी से प्लॉट बेचकर 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धोखाधड़ी से प्लॉट बेचकर 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप
Mon, 27 Jan 2025 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 27 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। कोतवाली पुलिस ने प्लाॅट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से 13 लाख रुपये हड़पने के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार प्यारे लाल गांधी विहार निवासी यूसूफ ने बताया कि उसके 100 गज प्लाॅट के बराबर में गांधी विहार निवासी आसिफ खान का प्लॉट है। आसिफ ने उसे बताया कि एक पार्टी को 150 गज का प्लॉट चाहिए। दोनों मिलकर प्लॉट बेच देंगे। 13 हजार रुपये गज में प्लॉट बेचना तय हुआ।
आरोप है कि आसिफ, गांधी विहार निवासी शशि तेवतिया, लोकेश कुमार और असौड़ा निवासी अनवार अली ने षड़यंत्र कर उसके प्लॉट का बैनामा करा लिया और 13 लाख रुपये भी नहीं दिए। पैसा मांगने पर बार-बार बहाने बनाने लगा। आरोप है कि उसने 11 अगस्त को फिर से तकादा किया तो आरोपी आसिफ खान ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।