फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud of 10 lakh rupees

Hapur News: आसान किस्तों पर ऋण दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पे

Thu, 18 Dec 2025 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
fraud of 10 lakh rupees
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र की महावीर कॉलोनी में महिला समूह बनाकर आसान किस्तों पर ऋण उपलब्ध कराने का झांसा देकर कंपनी के कर्मचारियों ने 10 लाख से अधिक की रकम हड़प ली। बृहस्पतिवार को जब पीड़ित महिलाओं को फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पर ताला लगा मिला और कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी बंद मिले। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी रागमल, अमित, अन्नु शर्मा, अमित, सना, लक्ष्मी, मोहित समेत दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाली प्रभारी से वार्ता करते हुए रागमल ने बताया कि आधा दर्जन युवक-युवतियों ने कॉलोनी में किराए का मकान लेकर आराध्या फाइनेंस के नाम से कार्यालय खोला था। जिसमें कंप्यूटर समेत सभी जरूरी सामान रखा गया। कर्मचारियों ने महिलाओं का समूह बनाकर उन्हें ऋण उपलब्ध कराने की बात की। ऋण की वसूली आसान किस्तों में कराए जाने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने फाइल चार्ज के नाम पर प्रत्येक महिला 2340 रुपये जमा कराए। पीड़ितों का कहना है कि काफी दिनों तक कार्यालय नियमित तौर पर खुला। सैकड़ों महिलाओं ने अपना पंजीकरण भी कराया। आरोपियों ने समूह पूरा होने पर 18 दिसंबर से ऋण उपलब्ध कराने का झांसा दिया। आरोपियों ने सैकड़ों महिलाओं से फाइल चार्ज के नाम पर वसूली कर करीब 10 लाख रुपये की रकम एकत्र कर ली। बृहस्पतिवार को वह लोग फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचे, तो वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद कर्मचारियों से फोन पर वार्ता करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मोबाइल भी बंद आते रहे। जिसके बाद वह लोग कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। कोतवाली पुलिस को आरोपियों की तलाश का निर्देश दिया गया है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed