फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud for job

Hapur News: मृतक आश्रित नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 06 Sep 2025 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 06 Sep 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
fraud for job
गढ़मुक्तेश्वर । नगर निवासी युवक ने इंटर कॉलेज में आश्रित नियुक्ति दिलाने के नाम पर शिक्षक पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मोहल्ला राजीव नगर निवासी नैनपाल सिंह तहरीर देते हुए बताया कि उनके पिता कर्म सिंह शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। वर्ष 2023 में उनकी मौत हो गई थी। पिता के देहांत के बाद मृतक आश्रित के तौर पर उन्हें अनुकंपा नियुक्ति मिलनी थी। उस समय विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य ने उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने दो लाख तीस हजार रुपये मांगे। नौकरी के लिए उन्होंने आरोपी को रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी प्रधानाचार्य ने न तो नौकरी लगवाई और न ही उनके रुपये वापस दिए। नैनपाल का कहना है कि छह सितंबर को वह कॉलेज में इस संबंध में वार्ता करने के लिए गए। तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और कॉलेज से भगा दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed