फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud claim of 12.71 lakh

Hapur News: फर्जी कारोबार दिखाकर 12.71 लाख की आईटीसी का किया गबन

Tue, 05 Aug 2025 11:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 05 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
fraud claim of 12.71 lakh
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र की फर्म ने किरायानामा लगाकर जीएसटी फर्म पंजीकृत करा ली और सिर्फ कागजों में कारोबार दिखाकर विभाग से 12 लाख 71 हजार रुपये की फर्जी आईटीसी हड़प ली। राज्य कर विभाग की जांच में मामला सामने आया। विभाग ने फर्म का पंजीकरण रद्द कर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त जयप्रकाश ने बताया कि 11 सितंबर 2024 को विभाग इंपेक्स एलॉयज के नाम से फर्म पंजीकृत हुई। 14 सितंबर 2024 को गाजियाबाद में अतिरिक्त व्यापार स्थल को जोड़ने के लिए विभाग में प्रार्थना पत्र दिया गया। पंजीयन रेकी अभियान के तहत जीएसटी विभाग की टीम ने नौ जुलाई 2025 को पिलखुवा के चंडी मंदिर रोड स्थित पते पर जाकर जांच की तो दुकान बंद मिली और कोई कामकाज नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


फर्म मालिक आरिफ खान ने दूसरा पता गाजियाबाद के लोहा मंडी रोड पर बताया। 29 जुलाई को गाजियाबाद की टीम ने वहां जाकर देखा तो उस नाम की कोई दुकान नहीं मिली। वहां एलाइड स्टील ट्रेडर्स नाम की दूसरी दुकान चलती मिली। जांच में साफ हुआ कि फर्म ने सिर्फ कागज़ों पर दुकानें दिखाकर जीएसटी की अनुमति ली और बिना असली कारोबार किए फर्जी बिल बनाकर टैक्स का फायदा लिया। इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। इसके बाद विभाग ने 12 लाख 71 हजार रुपये की आईटीसी को ब्लॉक कर जीएसटी पंजीयन निरस्त कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि टैक्स विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed