फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fraud attempt by sending objectionable photos

Hapur News: व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर ठगने का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
fraud attempt by sending objectionable photos
हापुड़। साइबर ठगों ने वाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर एक युवक को ठगने का प्रयास किया। रुपये बताये खाते में न डालने पर आरोपी को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

कोठी गेट क्षेत्र के युवक ने बताया कि 29 मार्च 2023 की शाम करीब छह बजे उसके खाते में किसी ने 1800 रुपये डाले थे। इन रुपयों को डालने वाले व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल सकी। तीन अप्रैल 2023 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह इजी मनी ऐप फ्लैस लोन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी है।
विज्ञापन

इसके बाद व्यक्ति ने बताया कि उसने कंपनी से 3000 रुपये का लोन लिया है। जबकि उसकी ओर से ऐसा कोई लोन नहीं लिया गया। इस पर व्यक्ति ने अभद्रता शुरू कर दी। रुपये जमा न करने पर उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसने व्हाट्सएप पर उसके आपत्तिजनक फोटो भेजे दिए। उसके बाद से आरोपी लगातार धमकी देकर रुपये ऐंठने का प्रयास कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नंबरों के आधार पर उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed