Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four youth go to jail

Hapur News: जातिसूचक शब्द कहने पर चार दोषियों को 3-3 वर्ष की सजा

Wed, 13 Dec 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Dec 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
four youth go to jail
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट कोर्ट ने राशन डीलर के साथ मारपीट करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक विनीता त्यागी ने बताया कि गांव शेरपुर थाना बहादुरगढ़ निवासी उषा ने बहादुरगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा कि उसके पति प्रभुदयाल पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश राशन डीलर है। 26 दिसंबर 2018 को उनके पति अपने घर पर ही गांव के नए राशन कार्ड नामों के अनुसार बांट रहे थे। तभी वहां गांव के ही छोटे खां पुत्र इफतेदार, वकील पुत्र इफतेदार खां, फैजान उर्फ कालू पुत्र छोटे खां व मुक्खदिर पुत्र छोटे खां आए और उनके पति की पिटाई कर दी। आरोपी राशन कार्डों की गड्डी उठाकर ले गए और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी।आरोपियों ने उनके पति के साथ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। जब उनके पति को होश आया तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले की एससी-एसटी एक्ट, मारपीट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। मामले की सुनाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट कोर्ट में चल रही थी। मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने निर्णय सुनाया। जिसमें न्यायाधीश ने आरोपी छोटे खां, वकील, फैजान उर्फ कालू व मुक्खदिर को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषियों पर तीन-तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर दोषियों को डेढ़-डेढ़ माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed