{"_id":"65d629397444452a1307f2fa","slug":"four-people-beat-salesmen-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107939-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेट्रोल न देने पर कर्मचारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेट्रोल न देने पर कर्मचारियों को पीटा
Wed, 21 Feb 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चोपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बनखंडा स्थित प्रकाशवती पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर रात पेट्रोल न देने पर कार सवार युवकों ने कहासुनी के बाद पंप के मैनेजर और सेल्समैन को जमकर पीटा। जिसमें मैनेजर और सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गए। मैनेजर ने दयानतपुर निवासी चार लोगों के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पंकज निवासी बुकलाना थाना नरसेना, जिला बुलंदशहर ने बताया कि गांव बनखंडा स्थित प्रकाशवती पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात शराब के नशे में कार सवार लोगों ने पेट्रोल भरने को कहा। सेल्समैन बादल ने रात को पंप बंद होने की बात कहकर पेट्रोल देने से इन्कार कर दिया। इसके विरोध में कार सवार लोगों की सेल्समैन से कहासुनी हो गई।
सोमवार की शाम को लाठी-डंडों से लैस कार से चार व्यक्ति पेट्रोल पंप पर पहुंचे और मैनेजर और सेल्समैन को बेरहमी से पीटा, आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। इ पंप मैनेजर पंकज कुमार की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने दयानतपुर निवासी परमेप सिंह, दीपक, राजा और जयवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।