फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four miscreants looted Rs 40 lakh in Pilkhua of Hapur shot driver

Hapur: पिलखुआ में चार बदमाशों ने 40 लाख रुपये लूटे, विरोध करने पर चालक को मारी गोली

Tue, 09 Aug 2022 10:33 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 09 Aug 2022 10:33 PM IST
सार

मंगलवार शाम तीनों कर्मचारी पिलखुवा में रिलायंस रोड स्थित एक वेयर हाउस से कैश लेने के बाद जैसे ही हाईवे 09 पर पहुंचे तो एसेंट कार सवार चार हथियार बंद बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार का शीशा तोड़ने के बाद चालक मथुरा प्रसाद के कंधे में गोली मार दी और सभी को कार से उतार दिया।

विज्ञापन
Four miscreants looted Rs 40 lakh in Pilkhua of Hapur shot driver
कैश कंपनी के कर्मियों से 40 लाख लूटे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की कैश कलेक्शन एजेंसी के कार सवार तीन कर्मचारियों से चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब 40 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चालक को गोली मार दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एडीजी राजीव सबरवाल और आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों से पूछताछ की। देर रात तक पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


दिल्ली आजादपुर में कैश कलेक्शन एजेंसी सीएमएस (कैश मैनेजमेंट सर्विस) का कार्यालय है। एजेंसी के डायरेक्टर शुभम विनायक ने बताया कि एजेंसी के कर्मचारी गजेंद्र और पुनीत चालक मथुरा प्रसाद के साथ हापुड़ जिले के डीलरों से प्रतिदिन कैश एकत्र करते हैं। एजेंसी बड़े डीलरों से कैश एकत्र करके बैंकों तक पहुंचाने का कार्य करती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम तीनों कर्मचारी पिलखुवा में रिलायंस रोड स्थित एक वेयर हाउस से कैश लेने के बाद जैसे ही हाईवे 09 पर पहुंचे तो एसेंट कार सवार चार हथियार बंद बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार का शीशा तोड़ने के बाद चालक मथुरा प्रसाद के कंधे में गोली मार दी और सभी को कार से उतार दिया। इसके बाद बदमाश दोनों कारों से गाजियाबाद की ओर फरार हो गए। लेकिन कर्मचारियों ने इलेक्ट्रोनिक डिवाइस कंट्रोल से कार को पिलखुवा टोल से पहले ही बंद कर दिया, जिसके बाद बदमाश कैश लेकर अपनी कार से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर शुभम विनायक ने बताया कि बदमाश 35 से 40 लाख के बीच रकम लूटकर ले गए हैं, जिसकी तहरीर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed