फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four kilometer long jam on the national highway on Amla Navami

Hapur News: आंवला नवमी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा चार किलोमीटर लंबा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Four kilometer long jam on the national highway on Amla Navami
आंवला नवमी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम। संवाद
ब्रजघाट। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 हाईवे पर आंवला नवमी पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते रविवार को गंगानगरी की चेक पोस्ट के निकट से लेकर टोल प्लाजा तक करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसकर राहगीरों और गंगा स्नान करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे से हाईवे पर भीषण जाम लगना शुरू हो गया। जाम के चलते हाईवे की एक तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर जाम से बचने के लिए दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाने वाले बहुत से लोगों ने स्याना रोड से जाना उचित समझा इसके अलावा जाम से बचने के लिए बहुत से यात्रियों ने हाईवे के किनारे स्थित ढाबों पर अपने वाहनों को रोक लिया। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ देर के लिए टोल पर जाम की स्थिति हो गई थी। सूचना पर पहुंच कर वाहनों को आवागमन सुचारु कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed