Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four individuals from the district have been assigned responsibilities within the Mahila Morcha committee.

Hapur News: महिला मोर्चा में कमेटी में जिले से चार को मिली जिम्मेदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four individuals from the district have been assigned responsibilities within the Mahila Morcha committee.
हापुड़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पश्चिम क्षेत्र की कमेटी की घोषणा बुधवार की रात की गई। इसमें जिले से चार महिला कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। इन कार्यकर्ताओं का बृहस्पतिवार को जिले में जगह-जगह स्वागत हुआ। मोर्चे की पश्चिम उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष अचला सिंह ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता सिंह को मंत्री, डॉ. नीलम सिंह को उपाध्यक्ष, छवि दीक्षित को क्षेत्रीय आईटी संयोजक और पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती को क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। चारों को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। हालांकि, मालती भारती को मात्र सदस्य बनाया जाना हैरानी की बात है। वह हापुड़ की पालिकाध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके बाद भी उन्हें मात्र सदस्य बनाए जाने को लेकर शहर में कई प्रकार की चर्चाएं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed