फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   four-hour cut power thousands of homes

चार घंटे गुल रही हजारों घरों की बिजली

Wed, 04 Jan 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 04 Jan 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
 four-hour cut power thousands of homes
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला

मोदीनगर रोड स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर से आनंद विहार व प्रीत विहार बिजलीघर को आ रही हाईटेंशन लाइन के केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इससे चार घंटा तक दोनों बिजलीघर ठप पड़े रहे और चार गांव समेत दर्जनों मोहल्लों के हजारों घरों की बिजली गुल रही। लोगों को पानी किल्लत, जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


आनंद विहार और प्रीत विहार बिजलीघर से अच्छेजा, सबली, पूठा, रघुनाथपुर गांव व चमरी, लज्जापुरी समेत दिल्ली रोड के दर्जनों मोहल्लों को आपूर्ति दी जाती है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे मोदीनगर रोड पर श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय के पीछे हाईटेंशन लाइन के केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन


इससे दोनों बिजलीघर ठप हो गए, अचानक आपूर्ति गुल होने से निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग की, करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद उन्हें फाल्ट मिल सका। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने फाल्ट को दुरस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को पानी किल्लत व जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़। दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ यशेंद्र सिंह ने बताया कि फॉग के कारण केबिल बॉक्स में फाल्ट हो गया था। इसे दुरस्त करा लोगों को राहत दिला दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed