{"_id":"5900add44f1c1b0b71c0db86","slug":"four-bigha-reed-burns-from-spark","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से चार बीघा ईख जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से चार बीघा ईख जली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
ईख जली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कस्तला कासमाबाद के जंगल में बुधवार शाम हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से चार बीघा ईख की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने खेत में लगी आग देखी तो शोर मचा दिया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
गांव कस्तला कासमाबाद के जंगल में संजीव पुत्र जयराम सिंह का चार बीघा खेत है। इसमें गन्ने की फसल खड़ी है। बताते हैं कि बुधवार शाम पांच बजे हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से ईख में आग लग गई।
विज्ञापन
आग से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े और विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचित कर बिजली की सप्लाई को बंद करवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
खेत मालिक ने चालीस हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि ईख में आग लग गई थी। जिसे ग्रामीणों ने बुझा लिया है।