फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Former secretary of Ghaziabad Bar Association Nitin Yadav gave objectionable statement against the police and

हमने कप्तान पीटे, जज पीटे: गाजियाबाद में कोई दिन नहीं छोड़ा, जब पुलिस वाले न मारे; Video में वकील की दादागिरी

Tue, 19 Sep 2023 08:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 08:09 PM IST
सार

वायरल हो रही 31 सैकेंड की यह वीडियो मंगलवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से हापुड़ पहुंचे अधिवक्ताओं के साथ नितिन यादव भी यहां पहुंचे थे। समर्थन के दौरान उन्होंने भाषण दिया और अति उत्साह में उनके बोल बिगड़ गए।

विज्ञापन
Former secretary of Ghaziabad Bar Association Nitin Yadav gave objectionable statement against the police and
गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व बार सचिव नितिन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में हापुड़ बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान दूसरे जिलों से अधिवक्ता यहां पहुंचकर अधिवक्ताओं का समर्थन करते हुए हौंसला बढ़ा रहे हैं। लेकिन मंगलवार को वायरल हुए एक वीडियो ने अफरा तफरी मचा दी। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व बार सचिव नितिन यादव ने अपने भाषण के दौरान अमर्यादित भाषा में पुलिसकर्मियों और जजों को पीटने का मंच से एलान कर दिया।

विज्ञापन

वीडियो में गाजियाबाद के पूर्व सचिव नितिन यादव अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि पुलिस की कोई हस्ती ही नहीं है जो आपके आगे टिक सके। हमने गाजियाबाद में ऐसा कोई दिन नहीं छोड़ा जिस दिन पुलिस वाले पीटे न हों, हमने कप्तान भी पीटे हैं, हमने जज भी पीटे हैं। अगर मौका आएगा तो हम हापुड़ की कोतवाली में घुसकर एक एक सिपाही को फिर मारेंगे। मैं नितिन यादव इस मंच से फिर कहता हूं कि हम इस कोतवाली में किसी पुलिस वाले को नहीं रहने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हो रही 31 सैकेंड की यह वीडियो मंगलवार की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से हापुड़ पहुंचे अधिवक्ताओं के साथ नितिन यादव भी यहां पहुंचे थे। समर्थन के दौरान उन्होंने भाषण दिया और अति उत्साह में उनके बोल बिगड़ गए। बरहाल कप्तान और जजों को पीटने वाले इस भाषण का वीडियो सोशल मीडियो पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं के आंदोलन में प्रदेश भर के जिलों से अधिवक्ता समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं और मंच से अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह अधिवक्ता की व्यक्तिगत राय है। -नरेंद्र शर्मा, सचिव बार एसोसिएशन हापुड़।

इस प्रकार के किसी वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसा कोई वीडियो है तो वीडियो कहां का है और कौन इस प्रकार की बात कर रहा है, फिलहाल यह जांच का विषय है। -अभिषेक वर्मा, एसपी हापुड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed