फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Former MLA of Dhaulana arrived on a motorcycle to meet family members; the police remained unaware.

Hapur News: बाइकों पर सवार होकर परिजनों से मिलने पहुंचे धौलाना के पूर्व विधायक, पुलिस को नहीं लगी भनक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Former MLA of Dhaulana arrived on a motorcycle to meet family members; the police remained unaware.
गांव बदनौली के बाहर सड़क पर युवकों से जानकारी करते पुलिसकर्मी। संवाद
हापुड़। बदनौली गोलीकांड मामले में बृहस्पतिवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा और गांव के बाहर पूछताछ के बाद ही स्थानीय लोगों को गांव में प्रवेश दिया गया। धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी बाइकों पर सवार होकर छिपते-छिपाते यहां पहुंचे और परिजनाें से मुलाकात की। उधर, घटना को लेकर सोशल मीडिया पर समर्थन और विरोध में कुछ युवक पोस्ट डाल रहे हैं इससे माहौल बिगड़ने की आशंका है। हालांकि पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे जाने का दावा कर रही है।
विज्ञापन

बदनौली गोलीकांड में घायल हुए दीपक की मौत के बाद अभी भी तनाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को धौलाना के पूर्व विधायक असलम चौधरी दोपहर के समय परिजनों से मिले। गोलीकांड मामले में घटना को जातीय रूप देते हुए सोशल मीडिया पर समर्थन और विरोध में कुछ युवकों की ओर से पाेस्ट डाली जा रही हैं। एसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि जो भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

----
मामले को लेकर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट-
मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे जैसे चुनाव पास आ रहे हैं भाजपा की हताशा बढ़ती जा रही है, इसीलिए पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। जिला हापुड़ के गांव बदनौली में दलित युवक दीपक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक दीपक के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने जा रहे सांसद व राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन को भारी पुलिस बल द्वारा रास्ते में रोके जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आज आएंगे कांग्रेस के एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष-
गांव में बदनौली के पीड़ितों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हापुड़ आएंगे। वे शुक्रवार को दोपहर बाद ढाई बजे बुलंदशहर की ओर से सोना पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ बदनौली की ओर रवाना होंगे। हालांकि पुलिस उन्हें यहीं रोकने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed