फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   forest deputy ranger arrest

Hapur News: 30 हजार की रिश्वत लेते हुए वन डिप्टी रेंजर गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
forest deputy ranger arrest
हापुड़। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की टीम ने किसान की शिकायत पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर शशि शेखर शर्मा को तीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी रेंजर आंधी में गिरे सागवान के पेड़ों के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहा था। मुकदमा दर्ज न करने के लिए उसने किसान से रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत किसान ने विजीलेंस टीम से की थी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की एसपी इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत करते हुए बताया था कि उसने अपने खेतों में ग्रीन गोल्ड कंपनी से अनुबंध कर सागवान के कुछ पेड़ लगाए थे। 6 जून 2024 की रात को तूफान आने के कारण 23 पेड़ जड़ से उखड़कर उसके और पड़ोसी के खेत में गिर गए थे। जिसकी सूचना उसने 10 जून को ग्राम प्रधान के लेटर पेड पर वन क्षेत्राधिकारी को दी थी। इन पेड़ों को उसने अयादनगर स्थित अपने दामाद तेजेंद्र सिंह के घेर में रखवा दिया था। किसान ने बताया कि इस संबंध में डिप्टी रेंजर शशी शेखर शर्मा से भी संपर्क किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि 17 जून को डिप्टी रेंजर शशी शेखर शर्मा मौका मुआयना करने के लिए आए और शिकायतकर्ता के दामाद तेजेंद्र सिंह को गैरकानूनी तरीके से पेड़ काटने के आरोप में मुकदमा लिखवाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पेड़ दस हजार रुपये की दर से जुर्माना भरना पड़ेगा। मामले को रफा-दफा करने के लिए डिप्टी रेंजर ने शिकायतकर्ता से तीस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत किसान ने विजीलेंस टीम से कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

शिकायत के बाद टीम ने बिछाया जाल --

किसान द्वारा शिकायत करने के बाद उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान मेरठ सेक्टर की एसपी इंदू सिदार्थ के नेतृत्व में टीम ने पूरा जाल बिछाया। निरीक्षक केबी सिंह, सुनील कुमार, सतपाल सिंह समेत नौ सदस्यीय टीम के साथ बुधवार दोपहर हापुड़ के संजय विहार आवास विकास कॉलोनी स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंची। यहां डिप्टी रेंजर शशी शेखर ने धमेेंद्र को 30 हजार रुपये लेकर अपने कार्यालय बुलाया था। लेकिन धमेंद्र ने जैसे ही डिप्टी रेंजर को तीस हजार रुपये दिए तो टीम ने उसे दबोच लिया और कोतवाली ले आई। नोटों पर लगे केमिकल का नमूना भी टीम ने जांच के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि डिप्टी रेंजर के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।




आरोपी ने कुछ ही दिनों में बना ली अकूत संपत्ति

आरोपी डिप्टी रेंजर शशि शेखर शर्मा मेरठ जिले के गांव पांची का रहने वाला है। कुछ वर्ष पहले ही वह अपने पिता महेंद्र की मौत के बाद मृतक आश्रित में वन विभाग में डिप्टी रेंजर पद पर नियुक्त हुआ था। वह इससे पहले नोएडा में तैनात था। जबकि हापुड़ में इसकी तैनाती पिछले वर्ष अक्तूबर माह में हुई थी। पांची के ग्रामीणों की माने तो आरोपी ने कुछ दिनों में गांव और बाहर भी काफी जमीन खरीदी है। उसने पिछले कुछ वर्षों में अकूत संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed