फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   forest department search leapord

Hapur News: तेंदुए की सूचना पर हाजीपुर पहुंची वन विभाग की टीम

Sat, 29 Jun 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 29 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
forest department search leapord
सिंभावली। गांव हाजीपुर और आसपास के गांवों के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर शनिवार को हापुड़ रेंजर मुकेश कांडपाल ने टीम के साथ जंगल में कांबिंग की। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम गांव हाजीपुर से दूध लेकर लौटने के दौरान जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर निवासी अवधेश शर्मा को जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया था। वहीं शुक्रवार को गांव हरौड़ा के जंगल में चारा लेने गए ग्रामीणों को तेंदुए जैसे जानवर के पंजों के निशान दिखाई दिए थे। क्षेत्र में लगातार तेंदुए के होने की सूचना के बाद शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कांडपाल, दरोगा गौरव अन्य कर्मियों को लेकर हाजीपुर के जंगल में पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों तक तलाश की। वहीं जंगली जानवर के पंजों के निशान व मल के नमूने भी एकत्र किए। रेंजर ने कहा कि आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिल रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सतर्कता बरतते हुए समूह बनाकर जंगल में जाएं, वहीं यदि कोई भी हिंसक जंगली जानवर दिखाई दे, तो उस पर हमला करने के बजाए अपने आप को सुरक्षित करें और वन विभाग को तुरंत सूचना दें। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी के लिए टीमों का गठन किया गया है, जो दो शिफ्ट में काम करेंगी। वहीं नमूने जांच के लिए भिजवाएं जा रहे हैं। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने जंगल में पिंजरे लगवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान टीम के साथ अरविंद रावल, सुधीर बासी, मुखिया महेश, मुसद्दी, विपिन, महाराज, करण समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed