फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Foot ulcers, language, speaking bol bam.

पांव में छाले, जुबां पर बोल बम के जयकारे

Sat, 30 Jul 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 30 Jul 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
Foot ulcers, language, speaking bol bam.
धूप-बारिश की परवाह किए बिना तेजी से बढ़ रहे कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला

पांव में छाले, जुबां पर बम-बम भोले के उद्घोष के साथ कांवड़िए तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बम-बम भोले के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो रहा है। जगह-जगह शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। डाक कांवड़िए भी तेजी से भोले का नाम लेते हुए अपने शहरों की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


शिवरात्रि का त्योहार सोमवार को है। इसी के साथ ही कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पांव में पड़े छालों की परवाह किए बिना कांवड़िए तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ सेवा शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।
विज्ञापन


मेरठ रोड पर धीरखेड़ा में लगे आईआईए के शिविर में डॉ. गजेंद्र तोमर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। जिन कांवड़ियों के पैर में छाले पड़ गए हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। मेरठ रोड पर ग्लैक्सी गार्डन के बाहर लगे शिविर में कांवड़ियों के भोजन, आराम और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर संचालक दिनेश शर्मा, मोनी त्यागी, गुड्डू शर्मा आदि कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। बुलंदशहर रोड, फ्रीगंज रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड पर लगे शिविरों में भी कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।

पंडित संतोष तिवारी का कहना है कि शिव संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ कल्याण है। भगवान शिव की आराधना अनादि काल से चली आ रही है। हर मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव की आराधना की जाती है। भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए जलाभिषेक का विशेष महत्व है।

जल पवित्रता का सूचक है, जिसे भगवान को अर्पण करके हम भगवान से अपने मन की पवित्रता, स्वच्छता व सद्भावना की कामना करते हैं। वर्षा ऋतु में आने वाले श्रावण मास में जलाभिषेक के द्वारा भगवान शिव से वर्षा व अन्न, धन की वृद्धि की कामना की जाती है।

उन्होंने बताया कि अनेकानेक वस्तुओं से भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है। जैसे दुग्धाभिषेक पुत्र प्राप्ति के लिए, दही का अभिषेक स्नेह के लिए, घी का अभिषेक प्रेम वृद्धि के लिए, शहद का अभिषेक धन के लिए, गन्ने के रस का अभिषेक व्यापार वृद्धि के लिए, गिलोय रस से अभिषेक रोग नाश के लिए और बेल के रस से सम्मान प्राप्ति के लिए अभिषेक किया जाता है।   

पंडित संतोष तिवारी ने बताया कि भगवान शिव की शास्त्रीय पूजा विधि में सबसे पहले जल के द्वारा भगवान शिव परिवार आदि का जलाभिषेक करें। इसके बाद पंचामृत दूध, दही, घी, शहद, बूरा को क्रम पूर्वक चढ़ाएं।

इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर वस्त्र आदि अर्पण करें। चंदन, अक्षत, पुष्पमाला, बेलपत्र, धूप दीप, प्रसाद सामग्री, फल, पान आदि समर्पित करें। क्षमा याचना करते हुए भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करें।

जिले के प्रमुख छह मंदिरों में करीब दो लाख कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। इसके मद्देनजर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंदिरों में आने-जाने वाले सभी श्रद्धालुओं पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। अन्य 14 शिव मंदिरों में भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

जिले के प्रमुख प्राचीन सबली मंदिर हापुड़, चंडी मंदिर हापुड़, चंडी मंदिर पिलखुवा, शिव मंदिर दहपा, बाबूगढ़ के गांव छपकौली स्थित शिव मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर में नक्का कुआं मंदिर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इन मंदिरों में दो शिफ्टों में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

पहली शिफ्ट के पुलिस कर्मी सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और दूसरी शिफ्ट के पुलिसकर्मी रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक तैनात रहेंगे। सभी मंदिरों में वायरलेस सेट रहेगा। पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष कांस्टेबिल सहित सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी हर आने जाने वालों पर पैनी निगाह रखेंगे।

जिले के अन्य शिव मंदिर हापुड़ नगर में मंशा देवी मंदिर, शिव मंदिर पुराना बाजार, शिव मंदिर शिवकुटी, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शिव मंदिर असौड़ा, गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में शिव मंदिर कल्याणपुर, सिंभावली थाना क्षेत्र में ग्राम दत्तियाना स्थित शिव मंदिर

धौलाना थाना क्षेत्र में शिव मंदिर धौलाना, शिव मंदिर सपनावत, हाफिजपुर थाना क्षेत्र में शिव मंदिर चितौली, शिव मंदिर नान, ब्रजघाट पर आरती स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अनुमान है कि जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में करीब दो लाख कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे।

मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर समिति और पुजारियों से वार्ता हो चुकी है। भीड़ का अनुमान ले लिया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रामनयन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुलंदशहर रोड स्थित एमएस गार्डन पर शनिवार को दो दिवसीय सद्भावना कांवड़ मेडिकल एवं डेंटल कैंप का शुभारंभ हुआ। इसमें हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ मिलकर कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं।

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा व चौधरी महफूज अली ने संयुक्त रूप से किया। विधायक गजराज सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे के साथ कार्य करना चाहिए।

शिविर में डॉ. खालिद अहमद, दाऊद हामिद व डॉ. कौसर इकबाल ने कांवड़ियों का मेडिकल व डेंटल चेकअप किया। इस दौरान हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कावड़ियों को निशुल्क दवाएं वितरित कीं।


इस अवसर पर आतिक हसन, विजय गोयल, खलीफा साबिर, हरीश सूरी, आकिब, मनोज शर्मा, डॉ. फैजान, हसन फराज, हाजी सत्तार, एजाज अहमद, मोहम्मद उमर फारूख आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed