{"_id":"694ac4c0cde2e2b34f037595","slug":"food-safety-department-take-sample-hapur-news-c-135-1-hpr1005-134589-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बेकरी के अंदर कबूतर फैला रहे थे गंदगी, उत्पादन बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बेकरी के अंदर कबूतर फैला रहे थे गंदगी, उत्पादन बंद कराया
Tue, 23 Dec 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Dec 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मजीदपुरा में खाद पदार्थ बनाने वाली बेकरी के अंदर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान बेकरी के अंदर कबूतर घूमते मिले, जो गंदगी फैला रहे थे। इस दौरान अन्य नियमों का भी उल्लंघन होता मिला। इस पर अगले आदेशों तक बेकरी में उत्पादन बंद कराया गया। मौके से क्रीम रोल, रेलवे रोड पर एक कन्फेक्शनरी से केक और गढ़मुक्तेश्वर में एक अन्य कन्फेक्शनरी से केक और पेस्ट्री का नमूना लिया गया।
क्रिसमस-डे पर मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर जिले में कार्यवाही चल रही है। मंगलवार को सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार के निर्देश पर जिले में कार्यवाही हुई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता और उनके साथ अन्य अधिकारियों ने मोहल्ला मजीदपुरा में अतीक बेकर्स पर छापा मारा है। आरपी गुप्ता ने बताया कि बेकरी के अंदर जालियों के सहारे कबूतर आ जा रहे थे। इस कारण गंदगी फैल रही थी। यहां तक कि मौके पर साफ-सफाई भी अच्छी नहीं थी। मौके पर कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र नहीं था। साथ ही श्रमिक प्रशिक्षित भी नहीं मिले। हालांकि, विभाग में बेकरी पंजीकृत थी। इसलिए अग्रिम आदेशों और कमियों को दूर करने तक बेकरी के अंदर उत्पादन बंद करा दिया गया है। साथ ही क्रीम रोल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा रेलवे रोड पर अजंता कन्फेक्शनरी से केक का नमूना लिया है। टीम ने गढ़मुक्तेश्वर की गंगा कॉलोनी में कार्यवाही करते हुए इकराम की हैप्पी कन्फेक्शनरी से केक और पेस्ट्री का नमूना लिया है।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष पर केक व बेकरी के उत्पादों की बिक्री अधिक रहती है। केक में रंग की मिलावट को लेकर भी जांच की जा रही है। मिलावट के शक पर ही नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।