{"_id":"672b9cb5526e7a9fbc04e7fc","slug":"fog-in-the-morning-hapur-news-c-135-1-hpr1005-116704-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आसमान में छाई धुंध की चादर, सुबह नौ बजे दिखा सूरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आसमान में छाई धुंध की चादर, सुबह नौ बजे दिखा सूरज
Wed, 06 Nov 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह आसमान में धुंध छाई रही। सुबह करीब नौ बजे जाकर सूर्य देव के दर्शन हुए। लगातार खराब श्रेणी में एक्यूआई के रहने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ के साथ ही आंखों में जलन की समस्या बढ़ गई है।
बुधवार को दिन ढलने के बाद एक्यूआई 290 दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले तीन दिनों के मुकाबले एक्यूआई में कुछ सुधार जरूर हुआ है। बहुत खराब से खराब श्रेणी में एक्यूआई पहुंच गया है। लेकिन इससे सांस के मरीजों को राहत नहीं मिली है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अस्पतालों में आंखाें में जलन और सांस के मरीजों की संख्या लगभग दोगुना हो गई है। बुधवार को आंखों में जलन से 110 और सांस लेने में तकलीफ के 28 मरीज सीएचसी और जिला अस्पताल में पहुंचे।
लोगों को लगाना पड़ रहा मास्क
पीएम 2.5 का स्तर लगातार बना हुआ है। मतलब साफ है कि धूल के कण अधिक उड़ रहे हैं। इससे बचने के लिए लोगों को मास्क लगाना पड़ रहा है। सड़कों पर उड़ती धूल और खुले में जा रही निर्माण सामग्री पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका काेई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
कोट -
नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन पानी का छिड़काव कराएं। इसकी निगरानी के लिए एसडीएम को भी निर्देश दिए गए हैं।
- संदीप कुमार, एडीएम