फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fog

Hapur News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, ठंड से ठिठुरे लोग

Wed, 15 Jan 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 15 Jan 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
fog
हापुड़। सर्दी के साथ ही कोहरे का सितम भी लोगों को परेशान कर रहा है। बुधवार सुबह शहर कोहरे की चादर से ढका रहा, दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बस अड्डा और सार्वजनिक स्थानों पर लोग ठिठुरते दिखे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। कोहरे के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा और एक्यूआई 288 तक पहुंच गया। कई दिन बाद स्कूल खुले तो बच्चे कंपकंपाती ठंड में स्कूल पहुंचे। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने 18 तक स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा, दृश्यता कम होने के कारण चंद कदमों की दूरी का दिखना भी बंद हो गया है। बह करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगकर चले।
विज्ञापन


दोपहर को कोहरा छंटा, लेकिन धुंध छाई रही। ऐसे में दिनभर धूप के दर्शन नहीं हो सके। सड़क किनारे और बाजार में जगह-जगह लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए।



सर्दी में कांपते हुए स्कूल पहुंचे बच्चें
कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह से 14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ तक के छात्रों का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया। बुधवार को स्कूल खुले तो कंपकंपाती ठंड और कोहरे के बीच बच्चे स्कूल पहुंचे। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने 18 तक स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण का स्तर

सर्दी और कोहरे के साथ ही पिछले कई दिनों से जिले में प्रदूषण का स्तर बिगड़ता जा रहा है। हवा की सेहत बिगड़ने से बुधवार को एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा और 288 दर्ज किया गया। कोहरे के साथ दिनभर धुंध छाई रही, ऐसे में लोग आंखों में जलन की परेशानी से जूझते रहे। सर्दी और प्रदूषण के कारण सुबह और शाम के समय लोग टहलने से भी परहेज कर रहे हैं।




शनिवार को फिर बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिनभर बूंदाबांदी के भी आसार रहे। दो दिन बाद शनिवार से फिर आकाश में बादल छाए रहने का अनुमान है। ऐसे में सर्दी और कोहरे का सितम अभी ओर लोगों को परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed