फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fog falling on trains hit.

ट्रेनों पर पड़ रही कोहरे की मार

Mon, 05 Dec 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 05 Dec 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
Fog falling on trains hit.
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

ट्रेनों के संचालन को कोहरे ने गड़बड़ा दिया है। ट्रेनों का परिचालन बिगड़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5.50 बजे से सवा सात घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन


जबकि नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7.35 बजे से साढ़े सात घंटे की देरी से पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस के आने का समय 7.13 बजे है। लेकिन ये ट्रेन चार घंटे की देरी से आई। आलाहजरत अपने निर्धारित समय 9.45 बजे न आकर 57 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन


पदमावत एक्सप्रेस 5 बजे न आकर साढ़े पांच घंटे की देरी से पहुंची। इसके साथ ही इंटरसिटी एक्सप्रेस 8.25 बजे निर्धारित समय पर न आकर एक घंटे की देरी से आई। जबकि अवध आसाम एक्सप्रेस 12.55 बजे निर्धारित समय से साढ़े छह घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी एक्सप्रेस 5.35 बजे के बजाए 20 मिनट की देरी से आई। राजरानी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय रात में पौने दस बजे न आकर सुबह सवा तीन बजे हापुड़ पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


वहीं, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कोहरा बढ़ने की उम्मीद है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे ने ट्रेनों के संचालन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed