फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Flood threat looms over 26 villages

Hapur News: 26 गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Flood threat looms over 26 villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के 26 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने इन गांवों को तीन श्रेणियों में बांटा है। इसमें आठ गांव हाईअलर्ट श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं, पांच स्थानों पर बाढ़ राहत चौकियां और पांच टीमें राजस्व विभाग की बनाई जा रही हैं। एक जुलाई से एनडीआरएफ सहित सभी की ड्यूटी इन गांवों में लग जाएगी।

इन 26 गांवों में करीब 25 हजार की आबादी रहती है। हर बार पहाड़ों पर बारिश के बाद जिले में गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। जिससे इनका जीवन प्रभावित होता है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ग्रामीणों के लिए लाइव जैकेट, मोटरबोट सहित खतरे के अनाउंसमेंट आदि के उपकरण गढ़ क्षेत्र में भेजेगा।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने के बाद जब पानी का ठहराव होता है तो ग्रामीण कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों की चपेट में आते हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण पशुओं के चारे की भी किल्लत हो जाती है। पानी आने से फसल भी खराब हो जाती हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी पहुंचता है। एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं लेकिन प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बाढ़ राहत चौकियां बनाने के साथ ही एक जुलाई से लेखपाल, कानूनगो, ग्राम पंचायत सचिवों सहित सभी की ड्यूटी गांवों में लगाई जाएगी। जिससे कि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईअलर्ट श्रेणी में शामिल गांवों के नाम

- झड़ीना
- चित्तोड़ा महीउद्वीनपुर
- मोहम्मदपुर रुस्तमपुर

- बागड़पुर
- सलाहबाद
- पलवाड़ा
- आलमनगर खादर
- नवादा खुर्द
मध्य और निम्न स्तर पर बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव
मध्य स्तर पर हर साल गांव गडावली (छोटी गडवाली, बड़ी गडावली), नया बास बख्तावपुर, आलमपुर भगवंतपुर, ऐदलपुर प्रसादीपुर,हकीमपुर गावड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर माखनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर प्रभावित होते हैं। इसके अलावा गांव इनायतपुर, अब्दुल्लापुर, कोथला, रामपुर न्यामतपुर, आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर शाकरपुर, लठीरा, गढ़ खादर (शेरावाली मडैया) निम्न स्तर पर हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं।

पिछले कुछ दिनों की जलस्तर की स्थिति
माह जून व तारीख गंगा का जलस्तर (सेंटीमीटर में)
14 197.00
15 197.17
16 197.37
17 197.47
18 197.30
19 197.43
20 197.49
21 197.35
जलस्तर बढ़ने पर आती है बाढ़
येलो अलर्ट 198.75 सेंमी
खतरा 199.00 सेंमी
बाढ़ 199.33 सेंमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed