फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Flood in Ganga ruined the crops of Khadar region

Hapur News: गंगा में बाढ़ से खादर क्षेत्र की फसलें बर्बाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Flood in Ganga ruined the crops of Khadar region
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में बाढ़ का पानी अब स्थिर हो गया है लेकिन ग्रामीणों की समस्या जस की तस है। खाद्य सामग्री व अन्य कामों के लिए नाव का सहारा है। चारा लाने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। फसलों में भरा पानी उन्हें नष्ट कर रहा है। अधिकारी भी गंगा का पानी कम होने का इंतजार कर रहे है ताकि किसानों की नष्ट हुई फसलों का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन

जलस्तर स्थिर है। बावजूद इसके यहां बसे गांवों में रहने वाले लोगों की समस्या कम नहीं हो रही है। सुबह-शाम प्रार्थना कर रहे हंै कि अब गंगा अपने स्थान पर चली जाएं। गांवों में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से तोरई, घीया, टमाटर आदि सब्जी की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई है। रही सही धान और गन्ने की फसल नष्ट होने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed