{"_id":"56aba67c7a18865178dbd905f72c2935","slug":"five-positions-13-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पदों पर 13 प्रत्याशी मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पदों पर 13 प्रत्याशी मैदान में
अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 20 Nov 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार दिनभर छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन फार्मों की जांच और नाम वापसी के बाद पांच पदों पर 13 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन फार्म निरस्त और 7 प्रत्याशियों ने नाम वापस किए हैं।
मतदान 23 नवंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। चुनाव अधिकारी डॉ.सुधीर कुमार ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन फार्मों की जांच की गई। इसमें उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी निधि शर्मा का नामांकन उसके द्वारा मार्कशीट नहीं लगाए जाने पर निरस्त कर दिया गया।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विक्रम सिंह राणा का नामांकन अनुमोदक की फीस रसीद नहीं लगाने पर रद्द किया गया। दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक नाम वापसी हुई।
अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले रोहित भारती, विनीत कुमार, उपाध्यक्ष पद पर तुषार त्यागी, महामंत्री पद पर आशीष मुदगल, कपिल कुमार, संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद दानिश, कोषाध्यक्ष पद पर सचिन कुमार ने नाम वापस लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब पांच पदों पर 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वैध और अवैध प्रत्याशियों की लिस्ट चुनाव कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। 23 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। 3 बजे से मतगणना कराई जायेगी।