फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   five hospital attached with ayushman

Hapur News: आयुष्मान से जुड़े पांच निजी अस्पताल, निगरानी के लिए बनी टीम

Sat, 18 Jan 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 Jan 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
five hospital attached with ayushman
हापुड़। आयुष्मान के पैनल से अब पांच और निजी अस्पताल जुड़ गए हैं। जबकि 10 आवेदन प्रक्रिया में हैं। जिले में अब 20 निजी अस्पतालों में मरीजों का पांच लाख तक का निशुल्क उपचार होगा। इस योजना की निगरानी के लिए अब विभाग ने भी टीम गठित की है जो उपचार लेने वाले मरीजों से फीडबैक लेगी। हालांकि, निजी अस्पताल अब तक 40 करोड़ से ज्यादा का क्लेम ले चुके हैं।
विज्ञापन

शासन से आयुष्मान योजना में शामिल 2.58 लाख लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। इनके सापेक्ष विभाग 334796 लोगों को कार्ड मुहैया करा चुका है। पिछले दिनों राशन कार्ड के आधार पर पात्रता दी गई, हाल ही में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी आयुष्मान से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


कुल मिलाकर जिले के चार लाख से अधिक लोग अब आयुष्मान पैनल पर हैं। हेल्थ बीमा कंपनियों के दर्जनों पैनल रखने वाले निजी अस्पताल अब आयुष्मान के पैनल पर शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि जिले के 20 निजी अस्पताल आयुष्मान से जुड़ गए हैं, जो मरीजों को कार्ड पर उपचार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल भी पैनल में हैं, लेकिन इनके सापेक्ष निजी अस्पताल 40 करोड़ से अधिक का क्लेम ले चुके हैं। हाल ही में पांच नए निजी अस्पताल आयुष्मान के पैनल में शामिल किए गए हैं। ऐसे में योजना की पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए विभागीय टीम का गठन किया गया है जो उपचार लेने वाले मरीजों से फीडबैक लेगी।



आयुष्मान के पैनल में शामिल हैं ये निजी अस्पताल

अंबे हॉस्पिटल, एटमॉस हॉस्पिटल, आयुष्मान हॉस्पिटल, दिया हॉस्पिटल, दीप हॉस्पिटल, देव नंदिनी, जीएस मेडिकल, ज्ञान संजीवनी, होशियारी देवी, कृपालू, मां गंगा, मधु हॉस्पिटल, प्रयाग, न्यू लाइफ, रामा मेडिकल, सरस्वती मेडिकल, सनराइज हॉस्पिटल, ब्लूम हॉस्पिटल, नेत्र ज्योति हॉस्पिटल, शोभा आनंद हॉस्पिटल।




योजना में बरती जाएगी पारदर्शिता

आयुष्मान के पैनल में शामिल अस्पतालों में उपचार लेने वाले मरीजों से फीडबैक लेने के लिए टीम का गठन किया गया है। वर्तमान में 20 निजी अस्पताल आयुष्मान के पैनल में हैं। कार्ड के जरिए मरीज उपचार पा सकते हैं। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed