{"_id":"68fe6cf4883e0433180f6334","slug":"first-of-all-we-will-celebrate-chhathi-maiya-fast-for-you-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132040-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया व्रत तोहार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार जैसे गीत गाकर चंद्रलोक कॉलोनी में महिलाओं ने छठी मैया की पूजा-अर्चना की। रविवार को महापर्व के दूसरे दिन खरना के अवसर पर महिलाओं ने मीठी खीर और रोटी खाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार शाम को व्रती महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव और छठ मैया की उपासना करेंगी।
छठ पूजा महापर्व का दूसरा दिन खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं दिनभर व्रत रखती हैं और पूजा के बाद खरना का प्रसाद खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ करती है। रविवार को चंद्रलोक कॉलोनी में लीलावती पांडेय, सुनीता पांडेय, ऊषमा पांडेय आदि महिलाओं ने शाम को स्वच्छ स्थान पर चूल्हे को स्थापित कर अच्छत, धूप, दीप व सिंदूर से छठ मैया की पूजा अर्चना की। इसके बाद मीठी खीर और रोटी बनाकर उसका सेवन कर निर्जला व्रत आरंभ किया।
वहीं कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में बने कुंड की साफ सफाई कर जल से भर दिया गया है। आज महिलाएं जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी और व्रती महिलाओं द्वारा मुख्य पूजन किया जाएगा। कुंड में खड़े होकर बांस की टोकरी में फल, गन्ना, चावल के लड्डू, ठेकुआ आदि सामग्री रखकर पूजा करेंगी। मंगलवार सुबह व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर संतान और परिवार के लिए मंगल कामना करेंगी।